आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र मंगलागिरी में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के लिए निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और लोकेश को अपनी समस्याएं सुनाईं।