Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी की खबरों के बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस शादी से एक्ट्रेस का परिवार खुश नहीं है। हालांकि शादी में शत्रुघ्न सिन्हा ने शामिल होकर सभी का मुंह बंद कर दिया। मगर लोगों को सोनाक्षी सिन्हा के भाइयों लव सिन्हा (Luv Sinha) और कुश सिन्हा की गैर-मौजूदगी खली। अब लव सिन्हा ने झूठी खबरों पर रिएक्शन दिया है।