वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2024) बेहद शुभ माना जाता है। इस बार यह 6 जून दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं इस दिन का उपवास रखती हैं उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है।