दिल्ली नगर निगम फ्लाइओवर के नीचे स्वदेशी तरीके से बेल से हरियाली बढ़ाने पर फोकस करेगा। इसी कड़ी में मुनिरका फ्लाईओवर के नीचे नए पौधे लगाने के लिए पाट लगाए जा रहे हैं। असमाजिक तत्वों द्वारा बार-बार गमले और सिंचाई के संयंत्र चोरी करने का बाद निगम ने यह फैसला लिया है। वर्ष 2018 में फ्लाईओवर का सुंदरीकरण किया गया था।