मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन का व्रत करने से संतान संबंधी सभी मुश्किलों का अंत होता है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। यह पर्व (Masik Krishna Janmashtami 2024) हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस माह यह 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।