दिल्ली में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई और इसने पिछले 88 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस कारण राजधानी में अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। इस बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्लास्टिक कचरे को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह बार-बार दिल्ली सरकार को कहा लेकिन वह निष्क्रिय बनी रही।