आषाढ़ अमावस्या का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इससे उस कार्य में नुकसान का सामना करना पड़ता है।हालांकि यह अवधि धार्मिक कार्यों के लिए बहुत लाभकारी है। यह तिथि पवित्र नदियों में स्नान पितरों का तर्पण कालसर्प दोष शनि दोष गृह दोष निवारण और दान आदि के लिए बेहद खास होता है।