मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और भारी वर्षा होने की संभावना है। हल्की या 30 या 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चल सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को भी दिल्ली में मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया था।