आषाढ़ अमावस्या का दिन पितरों की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन लोग पूर्वजों से जुड़े विभिन्न पूजा अनुष्ठान करते हैं। साथ ही दान-पुण्य और गंगा स्नान में डुबकी लगाने जाते हैं। इस महीने अमावस्या 5 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस मौके (Ashadha Amavasya 2024) पर गंगा जी की पूजा से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।