भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में महाराष्ट्र विधानसभा टीम के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को सम्मानित करेगी। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को न्यौता भेजा है। गुरुवार की सुबह भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। जहां टीम का भव्य स्वागत किया गया। शाम को मुंबई में विजय परेड का आयोजन किया गया है।