भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने शादी के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर धोनी और साक्षी ने केक काटा जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी की सादगी की झलक एक बार फिर देखने को मिली है और लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।