मृत्यु एक ऐसा अटल सत्य है जिसे कोई भी नहीं टाल सकता। जिसने भी जन्म लिया है उसकी मृत्यु भी तय है। हिंदू धर्म में व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार किया जाता है जो 16 संस्कारों में से आखिरी संस्कार है। मृतक की आत्मा की शांति के लिए 13 दिनों तक कई कर्मकांड किए जाते हैं। इस दौरान गरुड़ पुराण का पाठ भी करवाया जाता है।