धार्मिक मत है कि गुप्त नवरात्र (Ashadha Gupt Navratri 2024) के दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की श्रद्धा भाव से पूजा करने पर व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आगमन होता है। गुप्त नवरात्र की अष्टमी तिथि के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही अष्टमी व्रत रखा जाता है।