वकील एपी सिंह यानी अजय प्रकाश निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों का केस लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह हाथरस रेप मामले के आरोपियों की तरफ से भी केस लड़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने चिन्मयानंद का भी केस लड़ा है। वहीं हाल ही में वह पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की पैरवी करने के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं।