<< < 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 > >>
खूबसूरत ग्रह शुक्र ( Venus ) के वायुमंडल से कार्बन और आक्सीजन गैस का रिसाव हो रहा है जो अंतरिक्ष में फैल रहा है। नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय बताते हैं कि शुक्र हमारे सौरमंडल का खूबसूरत ग्रह है । अब शुक्र ग्रह को लेकर नई जानकारी मिल रही है कि इसके वातावरण का कुछ हिस्सा अंतरिक्ष में लीक हो रहा है।
कोच्चि के पुलिस आयुक्त श्यामसुंदर ने बताया कि आरोपित को सीसीटीवी फुटेज और उस कार के आधार पर पकड़ा गया जिसका इस्तेमाल उसने अपराध स्थल से भागने के लिए किया था। कार पर सीतामढ़ी जिला पंचायत अध्यक्ष नाम लिखा है। आरोपित की पत्नी सीतामढ़ी जिला पंचायत अध्यक्ष है। आरोपित 20 अप्रैल को कोच्चि पहुंचा और गूगल की मदद से शहर के महंगे इलाकों का पता लगाया।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले सच्चाई की जांच करनी चाहिए थी। उन्होंने पीटीआई से कहा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने से पहले कुछ समझदारी रखनी चाहिए। उन्होंने ऐसा क्यों किया? उन्हें एफआईआर दर्ज करने से पहले सच्चाई का पता लगाना चाहिए था। वीडियो में सच्चाई कहां है? इस साजिश में कांग्रेस और इन लोगों (एआईएमआईएम) का हाथ है।
मास्टर बिट्टू के स्क्रीन नाम से पहचान वाले इस चाइल्ड एक्टर का असली नाम है विशाल देसाई। उस दौर में तकरीबन हर दूसरी फिल्म में मास्टर बिट्टू को चाइल्ड एक्टर के किरदार में नजर आते थे। मास्टर बिट्टू को सबसे ज्यादा पहचान अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाने के लिए मिली। 70 के दशक में मास्टर बिट्टू ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
वर्सटाइल एक्टर Vikrant Massey अपनी पिछली फिल्म 12वीं फेल को लेकर अब तक लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस मूवी में आईपीएस मनोज शर्मा बनकर उन्होंने लोगों का दिल जीता है। विक्रांत की ये फिल्म ने न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब विक्रांत द साबरमती रिपोर्ट को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
दिल्ली सरकार ने पर्यावरण विभाग को गाजीपुर लैंडफिल साइट (Ghazipur Landfill Site) पर लगी आग के कारणों और गर्मी के मौसम में ऐसी साइटों पर इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कारगर कार्ययोजना पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। गोपाल राय द्वारा जारी आदेश में पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रमुख सचिव को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
Bhool Bhulaiyaa 3 अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस भी इस मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर विद्या बालन मंजुलिका बनकर नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद एक्ट्रेस ने बताया है कि इस बार उनका किरदार कैसा होने वाला है।
दिल्ली की अदालत ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता की जमानत याचिक पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई और ईडी के विशेष न्यायाधीश ने मामले की जांच कर रही सीबीआई और आरोपियों की ओर से पेश वकीलों की अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद 2 मई तक आदेश सुरक्षित रख लिया।
अजय देवगन स्टारर सिंघम अगैन (Singham Again) इसी साल बड़े पर्दे पर एक्शन का दमखम दिखाएगी। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त में बड़े-बड़े धुरंधर दिखाई देंगे। कुछ समय पहले फिल्म से लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का लुक रिवील किया गया था। अब एक्ट्रेस के लुक पर पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने रिएक्शन दिया है। देखिए उनका पोस्ट।
शास्त्रों में निहित है कि चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ है। इस दिन राम परिवार संग हनुमान जी की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
अलीपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर दो लोगों को गोली मारने की घटना सामने आई है। इस दौरान एक शख्स की मौके पर ही हो मौत हो गई। घायल को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान नरेंद्र मलिक के रूप में हुई है जो टेंपो चलाता था। बताया जा रहा है कि दो हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।
लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण की बात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यदि आशीष मिश्रा यूपी में आकर आयोजन में हिस्सा ले रहा हैं तो वो उसे मिली अंतरिम बेल की शर्तों का खुला उल्लंघन है। वहीं आशीष मिश्रा के वकील ने कोर्ट में अपनी दलील रखी है।
हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इसका हिंदुओं में बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भाव के साथ पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भक्त इस दिन को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। बता दें बजरंगबली का जन्म राजा केसरी और माता अंजनी से हुआ था।
स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार सपने भविष्य के बारे में शुभ या अशुभ संकेत दे सकते हैं। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को सपने में अपना प्रेमी या प्रेमिका दिखाई देती है तो इससे कई तरह के संकेत मितले हैं। परंतु इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में प्रेमी या प्रेमिका को किस अवस्था में देखा है।
इस साल हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। मंगलवार को पड़ने की वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जो लोग इस दिन राम भक्त की विशेष पूजा करते हैं उन्हें जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा प्रभु राम के साथ माता सीता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2024) का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस बार यह 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस शुभ दिन पर साधक भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इसे चैती पूनम के रूप में भी जाना जाता है जब यह समय इतना करीब है तो आइए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं जो यहां दी गई हैं -
हनुमान जयंती सनातन धर्म का बहुत बड़ा पर्व माना जाता है। इस साल यह त्योहार 23 अप्रैल (Hanuman Jayanti 2024 Date) को मनाया जाएगा। अगर आप भी भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन विधिपूर्वक व्रत करें और पूजा के दौरान कथा का पाठ करें। चलिए जानते हैं हनुमान जयंती व्रत कथा के बारे में।
हनुमान जयंती (Hanuman Janmotsav 2024) का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका हिंदुओं में बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है। कहा जाता है कि उनका जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। भक्त इस दिन को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। बता दें बजरंगबली का जन्म राजा केसरी और माता अंजनी से हुआ था।
सोमवार के दिन चंद्र देव की पूजा (Chandra Dev Puja) होती है। ऐसा माना कहा जाता है कि जिनकी कुंडली में चंद्रमा नीच स्थान में होता है उनका मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है। इसके साथ ही उनके संबंध उनके मां के साथ धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। इसलिए कहा जाता है कि सोमवार के दिन शिव जी के साथ चंद्र देव की पूजा जरूर करनी चाहिए।
Delhi News गर्मियां आते ही गाजीपुर लैंडफिल साइट (Ghazipur Landfill Site) पर आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार शाम को लैंडफिल के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। हवा चलने की वजह से धुआं छह किलोमीटर क्षेत्र में फैल गया। धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी व आंखों में जलन होने लगी।
<< < 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 > >>