दिल्ली एक बार फिर से दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। देशवासियों और खासकर दिल्लीवालों के लिए यह खबर बेहद बुरी है। स्विस संगठन IQAir द्वारा विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत 2023 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद 134 देशों में से तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश था। 2022 में भारत को आठवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में स्थान मिला था।