बाहरी दिल्ली बाहरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र ने दिल्ली को दो मुख्यमंत्री दिए हैं। अब यह उत्तर पश्चिमी संसदीय क्षेत्र कहा जाता है। यहां से सांसद रहे चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री बने थे। इसके करीब 41 वर्ष बाद इसी क्षेत्र से सांसद रहे साहिब सिंह वर्मा ने भी मुख्यमंत्री की गद्दी संभाली। चौधरी ब्रह्म प्रकाश चार और साहिब सिंह वर्मा एक बार यहां से सांसद रहे।