शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही के बीच दिन भर धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 61 से 15 प्रतिशत रहा। नजफगढ़ और पीतमपुरा दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे जहां अधिकतम तापमान क्रमश 40 एवं 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।