Delhi Metro दिल्ली मेट्रो में एक 16 वर्ष के लड़के के साथ यौन उत्पीड़ की घटना सामने आई है। इसके बारे में पीड़ित किशोर ने सोशल साइट एक्स पर बताया है। उसने बताया कि एक युवक ने उसको कई बार गलत तरीके से छुआ। जिससे बचकर वह भागा। किशोर की आरोपी के साथ मारपीट भी हुई थी। किशोर ने बताया कि वह सुरक्षित घर पहुंच गया।