जीवन काल में किए गए कर्मों के अनुसार ही व्यक्ति को अगला जन्म मिलता है। गरुड़ पुराण में व्यक्ति के देह त्यागने से लेकर अगले जन्म की यात्रा के बारे में विस्तार से उल्लेख है। प्रकांड पंडितों और जानकारों की मानें तो व्यक्ति के मरने के बाद उसके कर्मों के अनुसार यमराज फैसला सुनाते हैं। अच्छे कर्म करने वाले लोगों को स्वर्ग भेजा जाता है।