प्रदोष (Ravi Pradosh Vrat 2024) के दिन लोग उपवास रखते हैं और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। यह पर्व शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस माह यह व्रत आज यानी 5 मई को मनाया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है जो लोग शिव पूजन के दौरान शिव चालीसा का पाठ करते हैं उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है।