इस साल गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) 14 मई को मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन देवी गंगा का जन्म हुआ था इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दोपहर के समय देवी गंगा की विशेष पूजा करने का विधान है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है तो आइए घर पर कैसे मनाएं गंगा सप्तमी जानते हैं ?