न्याय के देवता शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल देते हैं। वहीं बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनचाहा फल मिलता है।