पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक और कई अन्य प्रमुख हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पुरस्कार दिया। वहीं प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।