मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के उन सेलेब्स में शामिल हैं जिन्होंने इंटरफेथ शादी की है। एक्टर एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं जबकि उनकी पत्नी मुस्लिम हैं। हालांकि धर्म इनके प्यार के बीच रोड़ा नहीं बन पाया। मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना रजा से शादी की है। दोनों की एक बेटी भी है। ये मनोज बाजपेयी की दूसरी शादी है।