कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के शिवमोगा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके वीडियो बनाए। हर एक भाजपा नेता को पता था कि प्रज्वल रेवन्ना एक आरोपी है फिर भी उन्होंने उसका समर्थन किया।