केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में अरुण रेड्डी नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्पिरिट ऑफ कांग्रेस नामक एक्स अकाउंट का संचालन करने वाले अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री का एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा था।