गुड फ्राइडे का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने और उनकी मृत्यु की याद दिलाता है। ऐसा माना जाता है कि यीशु की मृत्यु मानवता के लिए उनके प्यार और बलिदान का प्रतीक थी इसलिए यह दिन अच्छाई से जुड़ा माना जाता है। इस साल यह 29 मार्च 2024 यानी आज मनाया जा रहा है।