शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस विशेष दिन पर भाव के साथ शुक्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं उन्हें भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन शुक्र स्तोत्र और शुक्र कवच का पाठ करना भी बहुत लाभकारी माना गया है।