सनातन धर्म में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन भक्त मां गंगा की पूजा करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवी गंगा की पूजा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। साथ ही पापों का नाश होता है।