रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में मोस्ट लव्ड कपल माने जाते हैं। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन उनकी केमेस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। दीपिका पिछले कई महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपडेट के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है।