हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) का दिन बेहद महत्व रखता है। इस दिन देवी गंगा की पूजा का विधान है। पंचांग के अनुसार यह त्योहार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 मई को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन गंगा चालीसा का पाठ भी बहुत अच्छा माना जाता है।