पंजाब
    Empty Source!
क्रिकेट के भगवान के रूप में विख्यात सचिन तेंदुलकर महानगर मुंबई से आ रांची पहुंचे। यहां सचिन तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने यहां बच्चों के साथ ओरमांझी के मैदान में फुटबॉल मैच का आनंद लिया। बातचीत में सचिन ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और खेल का अवसर प्रदान करें।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की वजह से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2019 में दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप में आने के बाद करीब डेढ़ सालों तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया।
T20 World Cup tickets न्‍यूयॉर्क में होने वाले छह टी20 वर्ल्‍ड कप मैचों के अतिरिक्‍त टिकटों की बिक्री गुरुवार यानी 4 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। भारतीय टीम को इस दौरान यहां आयरलैंड और अमेरिका से भिड़ना है। बता दें कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून को होगी और फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।
पिछले कुछ वर्षों में ऑस्‍ट्रेलिया में काफी कुछ बदला है। 2023/24 सत्र के आंकड़ों के अनुसार ऑस्‍ट्रेलिया में पंजीकरण कराने वाले क्रिकेटरों में स्मिथ से ज्यादा सिंह उपनाम वाले क्रिकेटर रहे हैं। इस दौरान 4236 सिंह उपनाम वाले क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के अनुसार सिंह उपनाम 2018-19 में स्मिथ को पछाड़कर आगे निकल गया और तभी से शीर्ष पर बना हुआ है।
पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम में बैठकर इमाद सिगरेट के कश लगा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी साझा किए हैं।
WPL Final 2024 गुजरात जायंट्स के खिलाफ दिल्ली ने एलिमिनेटर मैच में 41 गेंद शेष रहते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को 7 विकेट से हराया। इसके विपरीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर में आरसीबी ने MI को 5 रन से हराया। एलिमिनिटर मैच में स्टार खिलाड़ी एलिस पेरी ने 50 गेंद में 66 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था।
दिल्‍ली कैपिटल्‍स को आईपीएल 2024 से पहले जोरदार झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के स्‍टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक फ्रेजर मैकगर्क को लुंगी एनगिडी के विकल्‍प के रूप में अपने खेमे में शामिल किया है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत पंजाब किंग्‍स के खिलाफ करेगा।