होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj 2024) का पर्व बेहद शुभ माना गया है। यह होली के दो दिन बाद मनाया जाता है। रक्षा बंधन की तरह यह पर्व भी भाई-बहन के बीच के बंधन और प्यार का प्रतीक है जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यह द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा।