इस बार होलिका दहन 24 मार्च (Holika Dahan 2024 Date) को है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और उसकी (होलिका दहन) विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और परिवार के सदस्य बुरी नजर से बचे रहते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।