हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग मां गंगा की पूजा करते हैं। पंचांग के अनुसार यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता गंगा की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है। साथ ही जीवन कल्याण की ओर अग्रसर होता है।