इस साल विकट संकष्टी चतुर्थी (Vikata Sankashti Chaturthi 2024) का व्रत 27 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि बप्पा के इस व्रत का पालन करने से भौतिक सुखों का वरदान मिलता है। इसके अलावा इस तिथि पर गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना भी बेहद शुभ माना जाता है।