हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इसका हिंदुओं में बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भाव के साथ पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भक्त इस दिन को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। बता दें बजरंगबली का जन्म राजा केसरी और माता अंजनी से हुआ था।