शनि जयंती (Shani Jayanti 2024) का दिन बेहद शुभ माना जाता है। शनिदेव भगवान शिव के परम भक्त हैं। उन्हें सेवा और व्यापार जैसे कर्मों का स्वामी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जहां भी शनिदेव सीधी दृष्टि डालते हैं वहां उथल-पुथल मच जाती है। इस बार शनि जयंती 8 मई को मनाई जाएगी तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -