मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) के व्रत का विशेष महत्व है। यह दिन देवों के देव महादेव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन का उपवास रखने से भगवान शंकर खुश होते हैं। साथ ही अपने भक्तों की सभी इच्छा पूरी करते हैं। अगर आप भी भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस व्रत को रखना चाहिए।