अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है। इस बार यह पर्व 10 मई 2024 को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे भाव के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा और खरीदारी करते हैं उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।