हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) के पर्व का अपना एक खास महत्व है। इस दिन माता गंगा की पूजा का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग मां गंगा की पूजा करते हैं उनके पापों का नाश होता है।