Special Train रांची से नई दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। यह विशेष ट्रेन रांची से शुक्रवार को रात 11.55 बजे चलेगी और गोविंदपुरी स्टेशन पर अगले दिन शाम साढ़े चार बजे पहुंचेगी। वहां 10 मिनट का ठहराव होगा। वापसी में शनिवार को यह ट्रेन रात 11.45 बजे नई दिल्ली से चलेगी।